पिछले साल सरकार द्वारा की गई नोटबंदी का असर अभी तक कही कही नजर आ रहा है। इस नोटबंदी में सरकार ने उस समय प्रचलित 500 और 1000 के नोट बंद कर उनकी जगह पर नये 500 और 2000 के नोट चलाये थे। इसी दौरान सरकार ने कई और भी नये नोट चलाने का ऐलान किया था। नोटबंदी के बाद ही 100 के पूराने नोट के साथ साथ नये नोट भी प्रचलन में लाए गए थे। अब खबरे आ रही है कि सरकार जल्द ही 50 रुपये (50 rs new note) का भी नया नोट जारी करने वाली है। बताया जा रहा है कि यह नए 50 के नोट रिर्जव बैंक की कुछ शाखाओं में पहुंच भी गए है। और इन्हे जल्द ही प्रचलन में लाया जा सकता है।
Demo pic
यह भी पढ़े : एक घरेलू लड़की कैसी बन गई पोर्न स्टार, जानिए सनी लियोन की कहानी
इस नोट में कुछ नए फीचर्स भी होने की जानकारी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस नए 50 रुपये के नोट (50 rs new note) का रंग नीला होगा। इस नोट के उपर महात्मा गांधी का फोटो भी छपा होगा। साथ ही इसके पिछलेे हिस्से पर दक्षिण भारत के किसी मंदिर की फोटो छपी होने की भी खबरे है। आपको बता दे रिर्जव बैंक ने कहा था कि केवल पूराने 500 और 1000 के नोट ही बंद किए गए है। इसके अलावा 10, 20, 50 और 100 रुपये के पुराने नोट पहले की ही तरह चलते रहेगे। सरकार इस नए 50 के नोट से पहले गुलाबी रंग का 2000 का नोट और ग्रे कलर का 500 का नोट भी जारी कर चुकी है। बताया जा रहा है कि हर नोट का कलर अलग रखने के पिछे यह मंशा है कि अशिक्षित और बुर्जुग लोग भी असानी से हर नोट (50 rs new note) की अलग अलग पहचान कर सके।
यह भी देखें : दक्षिण भारत में मिला इंसान खाने वाला एलियन, मचा हडकम्प!
दूसरी तरफ इन दिनो यह चर्चा भी जोर पकड रही है। कि सरकार जल्द ही 2000 के नोट बंद कर सकती है। मीडिया मे छपी खबरो के अनुसार सरकार 2000 के नोटो की छपाई पहले ही बंद कर चुकी है। और धीरे धीरे इन्हे चलन से बाहर किया जा सकता है। हालाकि इस बारे में ना तो सरकार और ना ही आरबीआई की तरफ से कोई नोटिस जारी किया गया है। इसलिए इन खबरो की सच्चाई पर फिलहाल यकीन नही किया जा सकता। क्योकि इससे पहले भी कई बार लोग 2000 के नोट के बंद होने की आशंका जता चुके है।